देवरिया, अक्टूबर 9 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। शक्ति की आराधना का महापर्व शारदीय नवरात्रि इस वर्ष 11 अक्टूबर रविवार से प्रारंभ हो रहा है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में श्रद्धालु मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगे। यह भी पढ़ें- शारदीय नवरात्रि कलश स्थापना टाइम: 11 अक्टूबर को ये है घटस्थापना के प्रात:काल और अभिजित मुहूर्तकलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि यह जानकारी देते हुए ज्योतिषाचार्य अजय शुक्ल ने बताया कि आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 10 अक्टूबर की रात से प्रारंभ होकर 11 अक्टूबर की रात तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार नवरात्रि का पहला दिन 11 अक्टूबर को माना जाएगा। इसी दिन घरों और पूजा पंडालों में विधि-विधान से कलश स्थापना कर मां भगवती का आह्वान किया जाएगा। आचार्य शुक्ल ने बताया कि ...