देवरिया, सितम्बर 3 -- Deoria News: भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में बुधवार को भाटपाररानी के बापू रोड स्थित दुर्गा मद्धेशिया की दुकान पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान व्यापारियों ने भाटपाररानी विधायक सभाकुंवर कुशवाहा तथा भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं मदन मोहन मालवीय शिक्षा संस्थान के प्रबंधक राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और डायरी भेंट किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल ने की, जबकि संचालन तहसील महामंत्री एवं पत्रकार पवन कुमार गुप्ता ने किया。

सम्मान समारोह में विधायक का संबोधन सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सभाकुंवर कुशवाहा ने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए वह हमेशा तत्पर रहे हैं और...