Deoria News: व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा
देवरिया, अगस्त 13 -- Deoria News: लार, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत कार्यालय में बुधवार को व्यापार मंडल की बैठक हुई। अधिशासी अधिकारी बृजेश गुप्ता की मौजूदगी में व्यापारियों की समस्याओं और उनके हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। व्यापारियों ने रोजमर्रा की परेशानियां रखते हुए उनके समाधान की मांग की।
बैठक के मुद्दे बैठक में पेयजल, बिजली, जलभराव, शौचालय, पीएम स्वनिधि योजना और मुख्यमंत्री युवा योजना समेत करीब 10 बिंदुओं पर विचार-विमर्श हुआ। व्यापारियों ने पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और व्यापारिक गतिविधियों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही। साथ ही समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी पहल की आवश्यकता जताई। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष साहू विशाल कुमार गुप्ता, महामंत्री हसरत लारी, कोषाध्यक्ष गोलू वर्मा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.