देवरिया, नवम्बर 29 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। शहर के रुद्रपुर मोड़ के समीप सीमेंट कारोबारी की मकान के समीप एक व्यापारी के वाहन के डिग्गी से पांच लाख रुपये उड़ाने का मामला सामने आया है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। सीसी फुटेज के जरिये पुलिस बदमाशों तक पहुंचने में जुटी हुई है।कुशीनगर जनपद के डुमरभार के रहने वाले योगेंद्र कुमार जायसवाल व्यापारी हैं। उनका आरोप है कि वह 26 नवंबर को देवरिया के रुद्रपुर रोड में सीमेंट व्यापारी के यहां पहुंचे और अपनी गाड़ी बाहर खड़ी कर दी। उन्होंने उनके मकान के भीतर पहुंच पांच लाख रुपये लिया और उसे फिर अपनी कार के डिग्गी में बैग में रख कर रख दिया। जब वह कुशीनगर अपने आवास पर पहुंचे तो उनका रुपये से भरा बैग गायब था। यह देख उनके होश उड़ गए। वह तत्काल देवरिया पहुंचे और सीसी फुटेज खंगाल...