देवरिया, अक्टूबर 10 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा है कि वोट चोरी से यूपी का चुनाव भाजपा जीतना चाहती है। एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के जरिए सरकार ने विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के नाम मतदाता सूची से कटवाए हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से हटाए गए नामों को दोबारा जोड़ा जाना चाहिए और सीईसी के विरुद्ध कार्रवाई की जानी चाहिए। यह भी पढ़ें- अराजकता, भय और भ्रम फैलाना ठीक नहींसंजय सिंह ने लगाए एसआईआर पर आरोप आप नेता संजय सिंह शुक्रवार को लार थाना क्षेत्र के रक्शा गांव में पूर्व विधायक एवं सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष स्वर्गीय सुरेश यादव की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सरकार पर निशाना साधा। यह भी पढ़ें- ज्ञानेश कुमार से पहले वाल...