देवरिया, सितम्बर 3 -- Deoria News: भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। इंटर कॉलेज झरनाकुटी में बुधवार को तहसील स्तरीय माध्यमिक विद्यालयों की वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य डॉ रविन्द्र राय ने किया। प्रतियोगिता में तहसील क्षेत्र के कुल 10 माध्यमिक विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया।रोमांचक मुकाबलों के बाद बंधुनाथ इंटर कॉलेज, मायापुर-इमिलिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। वहीं यशोदा देवी बालिका इंटर कॉलेज, झरनाकुटी की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता के दौरान चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर तहसील स्तरीय वॉलीबॉल टीम का भी चयन किया। यह टीम आगामी जनपदीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में तहसील का प्रतिनिधित्व करेगी। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: वालीबाल प्रतियोगिता...