Deoria News: वैभव कांत बने देवरिया डिस्ट्रिक्ट बार के अध्यक्ष, ऋषिराज मिश्र चुने गए सचिव
देवरिया, सितम्बर 25 -- Deoria News: देवरिया, विधि संवाददाता। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन देवरिया का चुनाव शुक्रवार को गहमागहमी एवं कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ। इसमें अध्यक्ष पद पर वैभव कांत मिश्र ने 638 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अशोक कुमार दीक्षित को 380 मत से पराजित किया, जबकि सचिव पद पर ऋषिराज मिश्र निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव में कुल 1688 में से 1329 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। परिणाम घोषित होते ही निर्वाचित पदाधिकारियों के समर्थकों में गजब का उत्साह देखने को मिला।
चुनाव अधिकारी की रिपोर्ट चुनाव अधिकारी सुभाष चंद्र राव ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए वैभव कांत मिश्र को 638, अशोक कुमार दीक्षित को 258, विपिन कुमार पाठक को 230, अजय कुमार मल्ल को 106,राधा कृष्ण शुक्ल को 40, प्रेम नारायण मणि त्रिपाठी को 27, विजय शंकर चौरसिया को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.