देवरिया, अक्टूबर 24 -- Deoria News: खुखुन्दू, हिन्दुस्तान संवाद। सड़क हादसे में वृद्ध की मौत के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के दोहनी गांव निवासी लालजी यादव पिछले सोलह अक्टूबर की सुबह आठ बजे अपने घर से खेत देखने जा रहे थे।मगहरा करुअना मार्ग पर रामेश्वर सिंह यादव के मकान के पास पीछे से एक बाइक सवार ने उन्हें ठोकर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर बाइक सवार अपनी बाइक छोड़कर भाग गया। घायल लाल जी यादव को इलाज के लिए देवरिया ले जाया गया। जहां से चिकित्सक ने उन्हें एम्स गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पुत्र विजय यादव की सूचना पर एक अज्ञात बाइक सवार पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...