Deoria News: विहिप कार्यकर्ताओं ने किया लोगों को किया जागरूक
देवरिया, अक्टूबर 28 -- Deoria News: सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। विश्व हिंदू परिषद धर्म प्रसार की ओर से चलाए जा रहे पूज्य संत प्रवास कार्यक्रम के तहत मंगलवार को सलेमपुर प्रखंड के जयराम कौड़िया गांव की सेवा बस्ती में सत्संग का आयोजन किया गया।बिशनपुरा स्थित श्रीरामजानकी मंदिर कुटी के मुख्य पुजारी वेद प्रकाश के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांव में घर-घर संपर्क किया। इस दौरान महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को रुद्राक्ष की माला पहनाई गई। इसके बाद ग्रामीणों को एकत्र कर देशभक्ति और देवभक्ति से जुड़े सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जयप्रकाश गोंड़, मदन श्रीवास्तव, रोहित आदि विहिप कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.