Deoria News: विशुनपुर देवार- नुरूल्लाहपुर तटबंध से फ़िर टकरा गई सरयू
देवरिया, सितम्बर 7 -- Deoria News: बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। बरहज में बाढ़ की स्थिति खतरनाक होती जा रही है। सरयू पूरी तरह से तबाही पर आमादा दिख रही है। पानी खतरे के निशान से करीब एक मीटर ऊपर प्रवाहित हो रहा है। शनिवार की रात बाढ़ का पानी विशुनपुर देवार-नुरुल्लाहपुर बंधे से टकरा गया। बंधे की जर्जर हालत देख दियारा क्षेत्र के ग्रामीणों के चेहरे पर खौफ चस्पा है। पानी में फंसे लोगों को बाहर निकालने के प्रबन्ध नाकाफी साबित हो रहे है। पशुओं के लिए चारे की समस्या भी खड़ी हो गई है। सरयू रविवार शाम छह बजे 67.45 मीटर पर प्रवाहित हो रही थी। जो खतरे के निशान से 95 मीटर अधिक है। उफनाई नदी का तटवर्ती गांवों कटइलवा, परसिया देवार, विशुनपुर देवार, रगरगंज, केवटलिया, कपरवार पर दबाव बढ़ गया है। विशुनपुर में बाढ़ का पानी हिलोरे मार रहा है। यह भी पढ़ें- Gonda New...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.