Deoria News: विवाहिता को छत से धक्का देने के मामले में पति समेत तीन पर केस
देवरिया, अगस्त 4 -- Deoria News: रामपुर कारखाना(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। थाना क्षेत्र के गौरा गांव की एक विवाहिता ने अपने पति, देवर और सास पर मारपीट कर छत से धक्का देने का आरोप लगाया है। घटना में विवाहिता गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके पैर और कमर में फ्रैक्चर हो गया। मामले में पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
घटना का विवरण गौरा गांव निवासी सीमा भारती पत्नी संजीत कुमार के अनुसार, 30 जुलाई की रात करीब 10 बजे घरेलू विवाद को लेकर पति संजीत भारती, देवर अजय भारती और सास रुन्नी देवी ने उनके साथ गाली-गलौज की। आरोप है कि इसके बाद तीनों ने मिलकर उनकी पिटाई की और छत से धक्का दे दिया। गिरने से उनका बायां पैर टूट गया तथा कमर में भी फ्रैक्चर हो गया। महिला का कहना है कि शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.