देवरिया, अक्टूबर 7 -- Deoria News: रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। विभिन्न मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने प्राथमिक स्वास्थ्य डुमरी रामपुर कारखाना पर जोरदार प्रदर्शन किया। आशाओं ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विनीत सिंह को ज्ञापन दिया। आशाओं का कहना है कि उनका मानदेय बढ़ाकर 26000 रुपए किया जाए।राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए और कैशलेस इलाज की सुविधा मिले।उन्हें रहने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इंतजाम किए जाएं। इस दौरान अध्यक्ष मुन्नी सिंह, आशा, रेनू, सन्दा देवी, मन्जु देवी, विमला देवी, सरस्वती देवी, सुनिता देवी, सरिता देवी, किसमती देवी, प्रतिमा देवी, बसन्ती देवी आदि आशा उपस्थिति रही। यह भी पढ़ें- मांगों को लेकर आशा संगिनियां सात अक्टूबर से करेंगी हड़ताल 30 अक्टूबर तक ...