देवरिया, अगस्त 17 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सामाजिक एवं शैक्षिक उत्थान परिषद के तत्वावधान में रविवार को डॉ. बीआर अम्बेडकर राजकीय अनुसूचित जाति छात्र-छात्रावास नाथनगर में निःशुल्क विधिक परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विधिक सलाह दी गई। साथ ही परिषद के देवरिया इकाई का गठन किया गया।

विधिक सलाहकार का विचार मुख्य विधिक सलाहकार व सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता सूर्य प्रताप ने विधिक सलाह दी। उन्होंने कहा कि नए अधिवक्ताओं को शुरु में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कहा कि सरकारी नौकरियों में तैयारी करने के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि ओबीसी, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर लोग कानूनी जानकारी के अभाव में न्याय पाने से वंचित रह जाते हैं। ऐसे में समाज के लोगों तक ...