देवरिया, नवम्बर 14 -- Deoria News: तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। रामपुर कारखाना के विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने क्षेत्र के दर्जनों छठ घाटों का निरीक्षण कर साफ-सफाई, सुरक्षा और आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित लोगों को दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व पूरे देश में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस पर्व में व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।इसके लिए घाटों पर सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय से पूरी कराई जाएंगी। निरीक्षण के दौरान भाजपा नेता नीरज श्रीवास्तव, पूर्व ग्राम प्रधान मिथिला यादव, संदीप कुशवाहा, राकेश शर्मा, विकास कुशवाहा, सुरेश यादव चौधरी, विक्रम कुशवाहा सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Katihar News: छठ महापर्व से पहले घाटों की तैयारी पर सांसद प्रतिनिधि ने साफ-सफाई...