Deoria News: विद्युत सबस्टेशन निर्माण को 53 करोड़ की स्वीकृति
देवरिया, अगस्त 20 -- Deoria News: तरकुलवा (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। क्षेत्र के नारायनपुर गांव में चार एकड़ भूमि पर 132/33 केवी के नए ट्रांसमिशन सबस्टेशन का निर्माण कराया जाएगा। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के प्रयास से शासन ने इसके लिए करीब 53 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर कर दी है। निर्माण को लेकर विभागीय स्तर पर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जल्द ही कार्य शुरू होने की उम्मीद है। नए सबस्टेशन के निर्माण से तरकुलवा क्षेत्र के लोगों को लो वोल्टेज और बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं से काफी राहत मिलने की उम्मीद है। वर्तमान में अधिक दूरी के कारण तरकुलवा, बघौचघाट, महुआडीह विद्युत वितरण क्षेत्रों में लो वोल्टेज और बार-बार फाल्ट की समस्या बनी रहती है। इससे उपभोक्ताओं को विशेषकर गर्मी के मौसम में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.