Deoria News: विद्युत विभाग द्वारा फिक्स चार्ज हटाने की मांग
देवरिया, अगस्त 15 -- Deoria News: देवरिया। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष हरि नारायण चौहान के नेतृत्व में शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग द्वारा बिजली बिल में फिक्स चार्ज हटाने, पंजाब की तरह यूपी में भी 300 यूनिट तक फ्री में बिजली देने सहित अन्य मांगों को लेकर अधिशाषी अभियंता प्रवीण कुमार चौबे को चार सूत्रीय मांगों का पत्रक सौंपा।पत्रक में कहा गया है कि भीषण गर्मी में बेतहाशा विद्युत कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। पत्रक सौंपने वालों में मनोज श्रीवास्तव, सुरेश अग्रवाल, रविंद्र चौरसिया, ध्रुवदेव यादव, श्रीनाथ यादव, अजय यादव, सुरेंद्र वर्मा आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.