Deoria News: विद्युत आपूर्ति में सुधार न होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
देवरिया, अगस्त 9 -- Deoria News: बरहज, हिंदुस्तान संवाद। क्षेत्र के ग्राम पोखरभिंडा के ग्रामीणों ने गाँव की खस्ताहाल विद्युत व्यवस्था के खिलाफ शनिवार को सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और 48 घण्टे में आपूर्ति व्यवस्था नहीं सुधरने पर आंदोलन की चेतावनी है।पोखरभिंडा के चौहान टोला के ग्रामीण लोकल फाल्ट और लो वोल्टेज से आजिज है। पोल व तार जर्जर होने से आये दिन कहीं न कहीं फाल्ट हो जाता है। उसे ठीक होने दो से तीन दिन लग जाते है। बिजली आती भी है तो वोल्टेज इतना कम रहता है कि कूलर-पंखा नहीं चल पाते। घरेलू मोटर भी पानी नहीं उठाते। शिकायत करने पर कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। विजय रावत ने बताया कि इस समस्या से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। फिर कोई सुधार नहीं हो रहा है। अगर 48 घण्टे में ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.