देवरिया, जुलाई 26 -- Deoria News: सलेमपुर (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। उपनगर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने एवं लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन ने नगर पंचायत प्रशासन के सहयोग से नई यातायात व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत रविवार को सोहनाग मोड़ से ओवरब्रिज के कुछ हिस्से तक सड़क के बीच बैरिकेडिंग कराई जाएगी। कोतवाली सलेमपुर पर शनिवार को आयोजित समाधान दिवस के मौके पर तहसीलदार अलका सिंह, कोतवाल विनोद कुमार सिंह और नगर पंचायत के चेयरमैन श्रीराम यादव ने सलाहाबाद वार्ड स्थित निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों समेत उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में सेंट जेवियर्स स्कूल, जीएम एकेडमी स्कूल, आरके सेंट्रल समेत अन्य स्कूलों के जिम्मेदार मौजूद रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि विद्यालयों के छोटे चार प...