देवरिया, नवम्बर 27 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। पीएम श्री योजना के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं को गुरुवार को शैक्षिक भ्रमण कराया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने कुशीनगर स्थित बौद्ध संग्रहालय सहित विभिन्न ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया। भ्रमण दल को सभासद मनोज गोयल, सह जिला विद्यालय निरीक्षक विजय कुमार राय, निलेश कुमार पांडेय व प्रधानाचार्य रामकिंकर मिश्र ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस दौरान अधिकारियों एवं प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को भ्रमण के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि शैक्षिक भ्रमण से बच्चों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत को करीब से जानने और समझने का अवसर मिलता है। कुशीनगर पहुंचकर छात्र-छात्राओं ने बौद्ध संग्रहालय में संरक्षित ऐति...