Deoria News: विदेश भेजने के नाम पर युवक से 80 हजार रुपये की ठगी
देवरिया, अगस्त 17 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। सदर कोतवाली के औराचौरी के रहने वाले एक युवक को विदेश भेजने के नाम पर 80 हजार रुपये की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। साथ ही प्रकरण की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। उधर साइबर टीम ने रुपये को होल्ड कर दिया है और अब रुपया वापस कराने में जुटी हुई है।सदर कोतवाली के औराचौरी गांव के रहने वाले यशपाल सिंह ने पुलिस से शिकायत की है। उनका कहना है कि वह शिपिंग में नौकरी करते हैं। एनएमजी मरीन नाम और लोगो से उन्हें एक फर्जी ज्वाइंनिंग लेटर देकर 80 हजार रुपये की ठगी की गई। इसकी भनक लगने के बाद उन्होंने साइबर टीम से शिकायत की तो टीम ने जांच कर टीम ने रुपये को होल्ड कर दिया है। इस मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.