देवरिया, अक्टूबर 15 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। पीएम श्री जवाहर नवोदयविद्यालय मेहडा की वार्षिक पत्रिका देवरिया दर्पण का लोकार्पण बुधवार को मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने किया। इस दौरान मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों का प्रधानाचार्य ने स्वागत किया।मुख्य अतिथि सीडीओ सिंह ने विद्यालय की पत्रिका 'देवरिया दर्पण' को विद्यार्थियों की शैक्षिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं रचनात्मक प्रतिभाओं को निखारने के लिए उपयोगी बताया गया। उन्होंने कहा कि पत्रिका विद्यार्थियों की लेखन क्षमता, मौलिक विचारों और सृजनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रधानाचार्य डॉ. डीके त्रिवेदी ने कहा कि विद्यालय की शैक्षिक, साहित्यिक एवं सह-पाठ्यक्रम संबंधी गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास...