Deoria News: वायरल इंफेक्शन के बढ़ रहे पीड़ित, इमरजेंसी से वार्ड तक हो जा रहे फुल
देवरिया, जुलाई 21 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। मौसम में बदलाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। खानपान में गड़बड़ी, दूषित जल के सेवन से बीमार हो रहे हैं। वायरल, बैक्टीरिया के संक्रमण के कारण चपेट में आ रहे हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने की वजह से लोग बुखार, उल्टी, दस्त, पेट दर्द, श्वास से पीड़ित हो रहे हैं। इसमें बच्चों की संख्या अधिक है। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में इस तरह के लक्षण के मरीज बढ़े हैं। इमरजेंसी में इन दिनों बेड फुल हो जा रहे हैं। मरीजों का स्ट्रेचर व बेंच पर ही इलाज करना पड़ रहा है।
स्वास्थ्य समस्याएं बारिश उमस बढ़ने से लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। इस मौसम में वायरस व बैक्टीरिया का प्रकोप बढ़ने लगा है। खानपान में गड़बड़ी, दूषित पेयजल के सेवन से युवा, बुजुर्ग बीमार हो रहे हैं। तेज बुखार, पेट दर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.