देवरिया, अक्टूबर 14 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। विभिन्न जन संगठनों एवं नागरिक संघों के साझा मंच 'लोक हुंकार जनता की आवाज़' के तत्वावधान में मंगलवार को मोहन सिंह प्रेक्षागृह, टाउन हॉल में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें स्थानीय एवं क्षेत्रीय जनसमस्याओं, लोकतांत्रिक अधिकारों तथा जन आंदोलनों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम में एसआईआर के खिलाफ चल रहे आंदोलन के समर्थन एवं उसके साथ एकजुटता व्यक्त करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा तथा जनहित के मुद्दों पर सामूहिक संघर्ष को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।मुख्य वक्ता सांसद राकेश राठौर, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विनय शंकर तिवारी तथा पूर्व सांसद कनकलता सिंह ने जनहित के सवालों पर व्यापक जनभागीदारी, लोकतांत्रिक एकजुटता और ...