देवरिया, जुलाई 7 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। भीषण गर्मी में मौसम का पारा चढ़ने के साथ ही जिले में बिजली की भी खपत बढ़ गई है। इसके चलते जिले में लगभग 525 मेगावाट बिजली की खपत हो रही है। वहीं शहर में रात को सर्वाधिक दिक्कत लोकल फाल्ट व लो वोल्टेज के चलते हो रही है। इसके अलावा इमरजेंसी रोस्टिंग से ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इसके चलते उपभोक्ता परेशान हैं। वही सर्वाधिक दिक्कत जिले में कुशीनगर जनपद से तरकुलवा विद्युत उपकेंद्र को आने वाली मेन लाइन में गड़बड़ी से आए दिन दिक्कत हो रही है. यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: उमस भरी गर्मी में घंटों बिजली कटौती से शहरवासी परेशानगर्मी में बिजली की समस्या गर्मी बढ़ने के साथ ही एक तरफ जहां बिजली की खपत बढ़ी है वहीं शहर में रात को कमोवेश अधिकांश मोहल्लों में लो...