देवरिया, अगस्त 10 -- Deoria News: देवरिया, हिटी। विश्व भोजपुरी सम्मेलन के जलकल रोड स्थित सभाकक्ष में चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें दिल्ली से पधारीं कवयित्री जयति ओझा के कविता संग्रह मणिकर्णिका का लोकार्पण हुआ। साथ ही आज की कविता और हमारा समाज विषय पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि नागरी प्रचारिणी सभा के उपाध्यक्ष व साहित्यकार डॉ. दिवाकर प्रसाद तिवारी ने कहा कि लोक की प्रतिष्ठा और उसके मंगल के लिए साहित्य अनिवार्य है। यह भी पढ़ें- Deoria News: कवियों ने रचना प्रस्तुत कर बटोरी वाहवाहीकार्यक्रम का उद्देश्य उन्होंने कहा कि आज एआई के प्रयोग और साहित्य के डिजिटलीकरण के कारण छपी पुस्तकों के अस्तित्व पर संकट है। हम जितनी सुविधा और आराम से छपी पुस्तकें पढ़ लेते हैं उतने विश्वास और सुविधा से स्क्रीन पर नहीं पढ़ पाते। कवयित्री जयति ओझा की कुछ क...