देवरिया, अक्टूबर 9 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। जनपद के सभी तहसीलों के लेखपालों ने गुरूवार से हड़ताल के तहत आनलाइन कार्य ठप्प कर दिया। इससे आय, जाति, निवास, ईडब्लूएस, वरासत, नाम संशोधन, अंश संशोधन आदि का कार्य बंद हो गया है। इसके चलते जनता को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।हालांकि लेखपालों ने मानवीय दृष्टिकोण के तहत आपादा से संबंधित कार्य करने का निर्णय लिया है। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष भालेंदु सिंह, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामदास यादव, जिलामंत्री कृष्णजी तथा तहसील अध्यक्ष दिवाकर झा, तहसील मंत्री एहतेशाम आलम के नेतृत्व में लेखपालों ने आनलाइन कार्य करना बंद कर दिया। लेखपालों का अपनी मांगों को लेकर आंदोलन दिनोदिन बढ़ता जा रहा है। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: लेखपालों ने बंद किया आनलाइन काम ठप, व्हाट्सएप ग्रुप छोड़ा वह पिछले माह ही अति...