Deoria News: लिटिल फ्लावर के पांच छात्र राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
देवरिया, अक्टूबर 26 -- Deoria News: सलेमपुर, हिन्दुस्तान टीम। लिटिल फ्लावर स्कूल सलेमपुर के पांच बास्केटबॉल खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जिला और मंडलीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर खिलाड़ियों ने यह उपलब्धि हासिल की है। इससे विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए 23 अक्टूबर को देवरिया के रविन्द्र शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय चयन ट्रायल हुआ। इसमें सफल खिलाड़ियों के लिए 24 अक्टूबर को गोरखपुर के रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय चयन ट्रायल आयोजित किया गया। दोनों चरणों में बेहतर खेल का प्रदर्शन कर लिटिल फ्लावर स्कूल के पांच खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई। चयनित खिलाड़ियों में हर्षित कुमार पांडेय, रणवीर सिंह, उदित तिवारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.