Deoria News: लार में जल्द बनेगा अग्निशमन केंद्र, भूमि चिन्हित
देवरिया, जुलाई 31 -- Deoria News: लार, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के लोगों को जल्द अग्निशमन केंद्र की सौगात मिलने वाली है। केंद्र की स्थापना के लिए राजस्व विभाग ने सुतावर-कौसड़ मार्ग पर करीब तीन सौ हेक्टेयर भूमि चिह्नित कर दी है। भूमि चिह्नित होने के बाद स्थापना से जुड़ी प्रशासनिक प्रक्रिया में तेजी आ गई है। अग्निशमन केंद्र बनने से लार नगर सहित आसपास के दर्जनों गांवों को आग लगने जैसी आपात स्थितियों में समय पर दमकल सेवा मिल सकेगी। इससे आग पर शीघ्र काबू पाने में मदद मिलेगी और जान-माल के नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकेगा।लार क्षेत्र में अग्निशमन केंद्र की मांग लंबे समय से उठाई जा रही थी। इस जनहित के मुद्दे को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता साहू विशाल कुमार गुप्ता ने मुख्यमंत्री, जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को कई बार पत्र भेजकर अग्निशमन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.