Deoria News: लार के बलुआ गौरी सिवान पर बास के कोठ में लटकता मिला युवक का शव
देवरिया, अगस्त 21 -- Deoria News: लार (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक का शव शुक्रवार की सुबह गांव से बाहर बलुआ गौरी गांव के सिवान पर बास के कोठ में लटकता मिला। शुक्रवार की सुबह टहलने निकले लोगों ने शव देखकर शोर मचाया और पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने में जुट गई। कुछ देर बाद युवक की पहचान लार थाना क्षेत्र के परासी चकलाल के दुर्गेश कुमार (25) पुत्र रामदयाल के रूप में हुई। पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना दिया। दुर्गेश की मौत की सूचना घर पर पहुंचते कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक लार राकेश सिंह ने बताया कि एक युवक का शव बास के कोठ में लटकने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.