देवरिया, अगस्त 21 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी बैतालपुर एवं नोडल अधिकारी के कार्य में लापरवाही पर उनसे स्पष्टीकरण तलब किया। उन्होंने प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचे तथा मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने का निर्देश।प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के विरुद्ध निष्कासन की प्रक्रिया करने का निर्देश दिया। बीएचएसएनडी सत्रों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने तथा निर्धारित रोस्टर के अनुसार स्वास्थ्य कर्मियों की नियमित उपस्थिति का निर्देश दि...