Deoria News: लाइब्रेरी में पढ़ने आए युवक की बाइक वाहन लिफ्टरों ने उड़ाई
देवरिया, अगस्त 13 -- Deoria News: भागलपुर हिन्दुस्तान संवाद मईल थाना क्षेत्र के बरठा चौराहे पर एक लाइब्रेरी में पढ़ने आए छात्र की बाइक बुधवार को वाहन लिफ्टरों ने दिनदहाड़े उड़ा दी, जबकि दूसरी बाइक का लॉक तोड़ते देख लोगों के शोर करने पर चोर फरार हो गए। सूचना पुलिस को दी गई है।क्षेत्र के बरठा चौराहा स्थित एक लाइब्रेरी में बुधवार को दोपहर बाद छात्र पढ़ रहे थे। इसी बीच तीन युवक बाइक से आए और एक बाइक का लॉक तोड़ दिए। वह दूसरी बाइक का लॉक तोड़ने का प्रयास कर रहे थे, यह देख किसी के शोर मचाने पर वाहन लिफ्टर एक बाइक लेकर मईल चौराहे की तरफ फरार हो गए। बाइक मईल थाना क्षेत्र के गोहरिया निवासी राजेश यादव की थी। जानकारी होने पर दर्जनों बाइक से छात्र पीछा किए, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। पीड़ित छात्र ने मईल पुलिस को सूचना दी है। मईल चौराहे पर लगे सीसी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.