Deoria News: लखीमपुर खीरी से देवरिया आ रही बस से निकला धुआं, मच गई अफरा-तफरी
देवरिया, सितम्बर 10 -- Deoria News: तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। लखीमपुर खीरी जिले के पलिया से यात्रियों को लेकर देवरिया आ रही ट्रैवल्स बस के टायर से अचानक खराबी आने के बाद बुधवार की सुबह धुआं निकलने लगा। जिसके चलते मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से पानी फेंक कर टायर को ठंडा किया गया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।पलिया से एक ट्रैवल्स बस यात्रियों को लेकर गोरखपुर के रास्ते देवरिया आ रही थी। तरकुलवा से आगे पहुंचने पर बस के एक टायर से अचानक धुआं निकलने लगा। यह देख लोग पीछे पड़ गए और ओवरटेक कर चट्टी मोड़ के समीप बस को रोक लिया। यह भी पढ़ें- बस के टायर से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरा-तफरी साथ ही चालक को इसकी जानकारी दी। धुआं निकलते देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और बस से यात्री कूद कर उतरने लगे। बताया जा रहा है कि बहुत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.