Deoria News: रोटावेटर की चपेट में आए किशोर की मौत
देवरिया, जुलाई 20 -- Deoria News: भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के खारीडीह गांव में दो दिन पूर्व रोटावेटर के घूमते एक्सेल की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हुए 11 वर्षीय किशोर की रविवार को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।खारीडीह निवासी हरेंद्र यादव का 11 वर्षीय पुत्र आलोक यादव ट्रैक्टर पर बैठा था। इसी दौरान ट्रैक्टर चालू होने पर वह असंतुलित होकर नीचे गिर पड़ा और रोटावेटर के घूमते एक्सेल की चपेट में आ गया। हादसे में उसका पैर और चेहरा गंभीर रूप से घायल हो गया तथा वह लहूलुहान हो गया। यह भी पढ़ें- Raebareli News: रोटावेटर की चपेट में आकर 7 वर्षीय बच्चे की मौत परिजन तत्काल उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपाररानी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.