Deoria News: रोजगार उपलब्ध न कराने पर सलेमपुर आईटीआईके प्रधानाचार्य का वेतन रुका
देवरिया, जुलाई 5 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने आईटीआई एवं कौशल विकास विभाग की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान आईटीआई से पासआउट छात्रों के प्लेसमेंट को लेकर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए रोजगार मेले का आयोजन न करने तथा छात्रों को रोजगार उपलब्ध न कराने पर सलेमपुर के आईटीआई के प्रधानाचार्य का एक माह का वेतन डीएम ने बाधित कर दिया है। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि प्रत्येक ट्रेड में कम से कम 60 प्रतिशत प्लेसमेंट सुनिश्चित करें, तभी उनका वेतन आहरित होगा।
रोजगार मेले की तैयारी डीएम ने रोजगार मेले में सक्रिय सहभागिता न करने पर सभी प्रधानाचार्यों को सख्त हिदायत दी। उन्होंने व्यापार एवं उद्योग बंधु की बैठकों में प्रतिभाग करने, आईटीआई उत्तीर्ण छात्रों की अप्रेंटिसशिप कार्यदायी संस्थाओं में कराने तथा अभ्युदय कोचिंग से यू-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.