Deoria News: रेल लाइन किनारे घायल मिली महिला की मौत
देवरिया, जुलाई 2 -- Deoria News: देवरिया। गोरखपुर-छपरा रेल खंड पर बुधवार को मेहड़ा पुरवा के पास रेल लाइन किनारे एक महिला घायलावस्था में मिली थी। मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।सदर कोतवाली क्षेत्र के पुरवा मेहड़ा छावनी निवासी कृष्णावती (50) पत्नी दयाशंकर रहती है। बुधवार को मेहड़ा पुरवा के पास स्थित रेल ट्रैक किनारे घायलावस्था में पड़ी थी। सूचना मिलने पर आरपीएफ ने उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर जा रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.