देवरिया, अगस्त 27 -- Deoria News: भागलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सलेमपुर-बरहज रेल खंड पर स्थित समपार फाटक चकरा के पास सड़क जर्जर हो गई है। जिसके चलते आने-जाने में दिक्कत हो रही है। आए दिन हादसे हो रहे हैं। बुधवार को राष्ट्रीय समानता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजयदीप कुशवाहा के नेतृत्व में लोगों ने चकरा ढाला पर प्रदर्शन किया ।उन्होंने कहा कि समपार फाटक के पास सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, बरसात के दिनों में गड्ढा बनने के चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं और लोग घायल हो रहे हैं। इस सड़क से देवरिया-बलिया की भी लोग बड़ी संख्या में यात्रा करते हैं। साथ ही छात्र-नौजवानों का भी आना-जाना है। गड्ढे बनने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इसको तत्काल मरम्मत कराया जाए। अन्यथा बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा। इस दौरान अभय कुमार, सारांश, विनीत कुशवाहा,रि...