Deoria News: रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आई महिला, मौत
देवरिया, अगस्त 19 -- Deoria News: सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। भटनी-वाराणसी रेलखंड पर मंगलवार देर रात सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के हरनहीं चौराहे के पश्चिमी रेलवे लाइन पर स्थित खंभा नंबर 7/8 के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब महिला घर लौटने के लिए रेलवे ट्रैक पार कर रहीं थीं। इस घटना की सूचना ट्रेन के चालक ने स्टेशन अधीक्षक को दी। अधीक्षक ने महिला की रेलवे ट्रैक पर मौत होने की सूचना मेमो भेज कोतवाली पुलिस को दी।
पुलिस की कार्रवाई सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया। काफी प्रयास के बाद महिला की पहचान कोतवाली क्षेत्र के बरसीपार ग्राम पंचायत के छावनी टोला निवासी निर्मला देवी (35) पत्नी छांगुर ठाकुर के रूप में हुई। परिजनों द्वारा पहचान किए जाने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.