Deoria News: रूस भेजने के नाम पर नौ लोगों से 12 लाख की ठगी, केस दर्ज
देवरिया, अक्टूबर 14 -- Deoria News: सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। रूस के वेयरहाउस में नौकरी दिलाने के नाम पर नौ लोगों से करीब 12 लाख रुपये की ठगी कर जालसाज के फरार हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में सलेमपुर कोतवाली पुलिस ने जालसाज के विरुद्ध केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर की है। खामपार थाना क्षेत्र के नोनार गांव निवासी पारसनाथ गुप्ता पुत्र मोतीलाल ने न्यायालय में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के औरंगाबाद गांव निवासी अली असगर पुत्र आलम ने उन्हें और आठ अन्य लोगों को रूस के एक वेयरहाउस में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसके बदले आरोपी ने प्रत्येक व्यक्ति से एक लाख 60 हजार रुपये लिए। काफी समय बीतने के बाद भी जब वीजा और टिकट नहीं मिला तो पारसनाथ ने आरोपी से रुपय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.