Deoria News: रुद्रपुर का बैकुण्ठ धाम बना लोगों के आकर्षण का केन्द्र
देवरिया, जुलाई 4 -- Deoria News: रुद्रपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। रुद्रपुर का बैकुण्ठ धाम लोगों के आकर्षण का केन्द्र बन गया है। पहले यहां इक्का दुक्का, लेकिन अब यहां नित्य कई शवों के अन्तिम संस्कार होते हैं। पक्का और बढ़िया घाट बन जाने के कारण रुद्रपुर नगरे अलावा दूर दराज के गांवों से भी लोग शव को लेकर पहुंचते हैं। रुद्रपुर नगर में जीवन की अन्तिम यात्रा के लिए दो श्मशान घाट पहले से हैं। एक घाट चौहट्टा वार्ड में है, जहां पहले एक बड़ा पाकड़ और ताड़ का पेड़ हुआ करता था। घाट कच्चा होने के बावजूद भी यहां रुद्रपुर नगर के लोग अन्तिम संस्कार के लिए शव को लेकर पहुंचते थे। हालांकि बरसात और बाढ़ के दिनों में यहां शव को जलाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। दूसरा श्मशान घाट निबहीं मार्ग पर श्री दुग्धेश्वरनाथ मन्दिर के निकट हैं।
श्मशान घाट का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.