देवरिया, अक्टूबर 12 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। छोटी-छोटी बातों को लेकर अपनों का कत्ल किया जा रहा है। जिले में चार घंटे के अंदर दो ऐसी घटनाएं हुई, जो रिश्तों को कलंकित कर दिया है। एक जगह बेटे ने पिता की शराब के लिए रुपया न देने पर तो एक जगह छोटे भाई की आभूषण के विवाद में हत्या कर दी गई। अपनों की हत्या करने के दौरान उनके हाथ तो नहीं कांपे, लेकिन अब उनके परिवार के लोगों को इन घटनाओं को लेकर अफसोस जरुर हो रहा है। पहले छोटी-छोटी बातों को लेकर गांवों व शहरों में पंचायत होती थी। थाने तक मामले नहीं पहुंचते थे। लेकिन आज छोटी-छोटी बातों पर अपने ही अपनों का खून बहा रहे हैं। इतना ही नहीं, हत्या तक कर दी जा रही है। सुरौली थाना क्षेत्र के बहोरवा गांव के रहने वाले राम अवतार राय (65) पुत्र स्वर्गीय हरिद्वार राय गांव के बाहर मकान बनवाकर रहते ...