देवरिया, अगस्त 1 -- Deoria News: सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। सलेमपुर तहसील में तैनात एक राजस्व निरीक्षक पर धारा 30 उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता के एक वाद में रिपोर्ट लगाने के नाम पर दस हजार रुपये लेने का आरोप लगा है। इस संबंध में एक व्यक्ति ने डीएम को शिकायती पत्र देकर विभागीय जांच व कार्रवाई की मांग की है। इस मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है हालांकि 'हिन्दुस्तान' इसकी पुष्टि नहीं करता है। तहसील क्षेत्र के पुरनाछापर गांव निवासी हनुमन्त मिश्र पुत्र स्व. श्रवण मिश्र का धारा 30 उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता के तहत एक वाद मुख्य राजस्व अधिकारी के न्यायालय में विचाराधीन है। पीड़ित व्यक्ति का आरोप है कि न्यायालय में रिपोर्ट भेजने के एवज में पहले दो हजार रुपये और बाद में कानूनगो के मुंशी के माध्यम से दस हजार रुपये की मा...