देवरिया, अगस्त 21 -- Deoria News: देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी शुक्रवार को सड़क एवं अन्य निर्माण कार्यों का जायजा लेने के लिए निकले थे। सोनूघाट चौराहे पर उन्होंने आमजन से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इसी दौरान उनकी नजर एक आठ-नौ वर्षीय बच्चे पर पड़ी, जिसे उसके अभिभावक चिकित्सकीय जांच के लिए ले जा रहे थे। जिलाधिकारी ने रुककर अभिभावकों से बच्चे के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। अभिभावकों ने बताया कि बच्चा अक्सर मूर्छित हो जाता है और उसे चिकित्सकीय जांच के लिए ले जाया जा रहा है। डीएम ने मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों से वार्ता कर बच्चे के समुचित उपचार एवं आवश्यक जांच, जिसमें सीटी स्कैन आदि शामिल हैं, कराने के निर्देश दिए व बच्चे को मेडिकल कॉलेज भेजवाया। यह भी पढ़ें- Deoria News: लाभार्थियों को मिले शासन की योजनाओं का लाभ

हिंदी...