Deoria News: राष्ट्र निर्माण में शिक्षा की अहम भूमिका: दयाशंकर सिंह
देवरिया, जुलाई 26 -- Deoria News: बनकटा, हिन्दुस्तान संवाद। पीडीआरडी इंटर कॉलेज रतसिया कोठी के 21वें स्थापना दिवस पर शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। यह भी पढ़ें- Deoria News: मेधावियों को आज सम्मानित करेंगे परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंहकार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की अहम भूमिका होती है। शिक्षित समाज ही मजबूत और विकसित राष्ट्र की नींव रखता है। उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.