Deoria News: राम जानकी मार्ग पर तीन युवकों पर जानलेवा हमला
देवरिया, जुलाई 31 -- Deoria News: बरहज। राम जानकी मार्ग पर थाना क्षेत्र के बालू छापर के निकट गुरुवार दोपहर को कॉर्पियो सवार दर्जन भर हमलावरों ने बाइक सवार दो सगे भाइयों सहित एक अन्य युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। लाठी-डंडों से पिटाई में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी बरहज पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। पुलिस ने इस मामले मुकदमा दर्ज किया है।
घटना का विवरण नावापार निवासी अभय तिवारी 19, अभिषेक तिवारी 21 पुत्र रमेश तिवारी और बरछौली निवासी रत्नेश यादव (24) पुत्र सूरज चंद्र यादव बाइक से किसी काम से बरहज आ रहे थे। जैसे ही वे बलुआ छापर के पास पहुंचे, पीछे से आई स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में टक्कर मारकर गिरा दिया और सवार हमलावरों ने लाठी-डंडा व धारदार हथियार से हमला कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.