Deoria News: राम के राज्याभिषेक की झांकी रही आकर्षण का केन्द्र
देवरिया, नवम्बर 7 -- Deoria News: सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। दीपावली की पूर्व संध्या पर आरएल एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं ने भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन और राज्याभिषेक की मनोहारी झांकी प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। वहीं बच्चों की ओर से बनाई गई आकर्षक रंगोलियों ने विद्यालय परिसर को रंगों से सजा दिया। झांकी में श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत और हनुमान के स्वरूप में सजे छात्र-छात्राओं ने रामायण के प्रसंगों का जीवंत मंचन किया। पारंपरिक वेशभूषा और भावपूर्ण अभिनय के माध्यम से बच्चों ने मर्यादा, त्याग और सत्य के आदर्शों को प्रस्तुत किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिकाओं अंशु सिंह, ज्योति मद्धेशिया, आंचल वर्मा, साजिया, संध्या, विद्यावती और मिस पायल का विशेष योगदान रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.