देवरिया, सितम्बर 9 -- Deoria News: रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड के आठ ग्राम पंचायत 3 महीने से सचिव का इंतजार कर रहे हैं। इन ग्राम पंचायत के एक सचिव के सेवानिवृत होने पर तैनात सचिव निलंबित हो गया। इसके चलते ग्राम पंचायतें बिना सचिव के ही काम कर रही हैं। सचिव की तैनाती नहीं होने से लगभग 40000 की आबादी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र एवं कुटुंब रजिस्टर की नकल के लिए मारे मारे फिर रहे हैं।स्थानीय विकासखंड के सहबाजपुर, पोखारभिंडा ईश्वरी, तवक्कलपुर समेत 8 ग्राम पंचायत की सचिव रही धर्मावती 31 मई को सेवानिवृत हो गई। डेढ़ महीने की जद्दो जहद के बाद संजय कुमार सिंह को इन ग्राम पंचायत का सचिव नियुक्त किया गया। पुराने मामले में सेक्रेटरी संजय सिंह अगस्त के दूसरे पखवाड़े में निलंबित हो गए। इसके चलते एक बार फिर यह ग्राम पंचायतें सेक्रेटरी विहीन ह...