Deoria News: राप्ती नदी से गोरखपुर के किशोर का शव बरामद
देवरिया, अक्टूबर 26 -- Deoria News: मदनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर जिले के झंगहा थाना क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन करने गए एक किशोर के डूबने के बाद शनिवार की रात मदनपुर थाना क्षेत्र में राप्ती नदी से शव बरामद कर लिया गया। शव मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया। मदनपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।मोहरा-बैरियां घाट पर निर्माणाधीन पुल के निकट शनिवार की लोगों ने एक शव देखा और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस पहुंची और लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। शव की पहचान गोरखपुर जनपद के झंगहा थाना क्षेत्र के राजी जगदीशपुर गांव निवासी रवि निषाद (17) पुत्र गोपाल के रूप में हुई। लोगों का कहना है कि रवि मूर्ति विसर्जन के लिए उधवलिया घाट पर गये हुए थे। जहां विसर्जन के दौरान वह डूब गये थे। थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने बताया कि शव को कब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.