देवरिया, अगस्त 9 -- Deoria News: बरहज (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। सरयू और राप्ती के जलस्तर के बढ़ने का क्रम जारी है। जिससे बाढ़ की स्थिति धीरे-धीरे गम्भीर होती जा रही है। राप्ती के पानी से घिर कर ग्राम भदिला प्रथम टापू बन गया है। पानी से घिरे ग्रामीणों को गाँव से बाहर निकलने के लिए नाव का सहारा है। डौला तटबंध पर भी दबाव बढ़ रहा है। थाना घाट पर बने मापक पर शनिवार को सरयू खतरे के निशान से 66.50 से 45 सेमी ऊपर 66.95 मीटर पर प्रवाहित हो रही थी। 24 घण्टे में सरयू के जलस्तर में 25 सेमी की वृद्धि हुई है। नदियों का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती गावों पर नदी का दबाव बन रहा है। भदिला प्रथम पानी से गाँव घिर गया है। हालांकि रिहायशी मकानों तक अभी पानी नहीं पहुंचा है। गाँव से बाहर निकलने के लिए नाव ही एक मात्र सहारा है। छात्रों को हर रोज नाव से ही मुश्किल सफर कर...