Deoria News: राधा-कृष्ण की भव्य झांकी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मन मोहा
देवरिया, सितम्बर 4 -- Deoria News: सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आरएल एकेडमी स्कूल सलेमपुर में गुरुवार को छात्र-छात्राओं ने राधा-कृष्ण की भव्य झांकी प्रस्तुत कर विद्यालय परिसर को भक्तिमय बना दिया। श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों की आकर्षक वेशभूषा और मनमोहक अभिनय पर खूब तालियां बजीं। कार्यक्रम में हर्षवर्धन ने श्रीकृष्ण, अमाया ने राधा, आदर्श ने यशोदा तथा सलोनी, जानवी, सुकृति और आस्था ने गोपियों की भूमिका निभाई। बच्चों ने भाव-भंगिमाओं और अभिनय के माध्यम से कृष्ण के बाल स्वरूप को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम में संगीत, नृत्य, वाचन, कला-शिल्प और रंगोली समेत विभिन्न रचनात्मक गतिविधियां भी प्रस्तुत की गईं। विद्यालय परिसर में हुई सजावट और बनीं रंगोली आकर्षण का केन्द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.