Deoria News: रात्रि गश्त में पांच बाइक कब्जे में लीं, युवकों को हिदायत
देवरिया, अक्टूबर 22 -- Deoria News: महुआडीह, हिन्दुस्तान संवाद। महुआडीह पुलिस ने सोमवार की रात रात्रि गश्त के दौरान विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान शराब के नशे में और लापरवाही से बाइक चलाते मिले युवकों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया, जबकि पांच बाइकों को कब्जे में लेकर थाने चली गई। पुलिस ने महुआडीह चौराहा, बलटिकरा, सेखौना, रामपुर गौनरिया और पिपरा नायक समेत कई स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने बाइक सवारों को रोककर पूछताछ की और यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी। साथ ही नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की चेतावनी दी।पुलिस की इस कार्रवाई से बाइक चालकों में सतर्कता देखने को मिली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.